Move to Jagran APP

Delhi Weather: तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल; जानें चुनाव वाले दिन कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 39 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा जहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सबसे अधिक तापमान 19 मई को 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Published: Fri, 24 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 06:00 AM (IST)
दिल्ली में तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भीषण गर्मी की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाएं चलने से बृहस्पतिवार को आंशिक राहत मिली। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन उमस के कारण 41 डिग्री में भी 50 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की गई। चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से भी भीगते नजर आए।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान यह येलो अलर्ट जोन में रहा। इससे पहले बुधवार को यि 43.4 डिग्री, मंगलवार को 42.4 डिग्री और सोमवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

नजफगढ़ रहा सबसे गर्म इलाका

न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 39 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंकड़ों के मुताबिक इस साल सबसे अधिक तापमान 19 मई को 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शनिवार को सभी सात सीटों पर होगा मतदान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहने और दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर रात खासी गर्म रहने की भविष्यवाणी भी की गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। शुक्रवार को लू चलने को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने 25 से 27 मई तक दिल्ली के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी दौरान शनिवार को राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान भी होगा।

फिलहाल मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

उधर तेज हवाओं के असर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर साफ हो गई है। सीपीसीबी के अनुसार बृहस्पतिवार को राजधानी का एक्यूआइ 156 दर्ज किया गया। इसे ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Campaign: केजरीवाल की गिरफ्तारी और मालीवाल से मारपीट का मामला गर्माया, शोर में दब गए दिल्ली के मुद्दे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.