कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाय की पूजा, सोनिया-राहुल के पोस्टर पर पोती कालिख

केरल के कन्नूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से सरेआम गाय को काटने के विवाद को लेकर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा के युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 30 May 2017 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 30 May 2017 10:30 PM (IST)
कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाय की पूजा, सोनिया-राहुल के पोस्टर पर पोती कालिख
कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाय की पूजा, सोनिया-राहुल के पोस्टर पर पोती कालिख

नई दिल्ली (जेएनएन)।  दक्षिण भारत में केरल से लेकर तमिलनाडु तक केंद्र सरकार के गोरक्षा के लिए बनाए गए कानून पर जबरदस्त सिय़ासत तेज हो गई है। इस घटना पर कांग्रेस मुश्किल में फंस गई है, क्योंकि मुख्य आरोपी की तस्वीरें राहुल गांधी के साथ वायरल हो चुकी हैं।

केरल में गोकशी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 24 अकबर रोड के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अकबर रोड स्थित एक कोठी के बाहर लगे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोती। इतना ही नहीं,यहां पर लगे सोनिया व राहुल गांधी के पोस्टर भी फाड़ दिए।

 

वहीं, प्रदर्शन की कड़ी में नाराज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल व सोनिया गांधी का पुतला भी फूंका।

हालांकि,प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े, इसलिए भारी मात्रा में पुलिस मुस्तैद थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। 

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तेजेंद्र सिंह बग्गा के मुताबिक, यह प्रदर्शन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरेआम गाय काटकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बग्गा ने कहा कि आज हम यहां गाय की पूजा कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस का पुतला भी दहन किया।

इससे पहले दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को केरल का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर गोवध करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई लोग यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए वीडिओ में एक शख्स ने कांग्रेस का झंडा भी पकड़ा हुआ है। 

chat bot
आपका साथी