तिरंगा यात्रा निकाल चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

भाजपा और विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाल चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 07:27 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान
तिरंगा यात्रा निकाल चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

नई दिल्ली [जेएनएन]। चीन के साथ डोकलाम विवाद के मद्देनजर राष्ट्रवाद की भावना चरम पर है। भाजपा और विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाल चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। जो विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान नौजवान, बच्चे और अधेड़ उम्र के लोग भी अपने वाहनों पर तिरंगा लगाए हुए थे। रास्ते भर लोग पूरे जोश के साथ देशभक्ति के गीत और चीन व पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रास्ते में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। जहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ.हर्षवर्धन ने अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित वीर सैनिकों की कुर्बानी याद दिलाई।

मंगोलपुरी से रोहिणी तक भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शामिल हुए। कर्मपुरा में भाजपा मंडल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सेदारी की। 

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद से राष्ट्रवाद हुआ गाढ़ा, प्लास्टिक की जगह कपड़े के तिरंगे की बढ़ी मांग

यह भी पढ़ें: देश के प्रति एक मां समर्पण भाव, पति की शहादत के बाद मां भारती को सौंप दिया बेटा

chat bot
आपका साथी