मानहानि केसः अरविंद केजरीवाल के वकील ने अरुण जेटली से पूछे 38 तीखे सवाल

जिरह के दौरान एक ही सवाल पूछे जाने पर कई मौकों पर केजरीवाल और अरुण जेटली के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुईं।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 29 Aug 2017 02:21 PM (IST) Updated:Tue, 29 Aug 2017 04:30 PM (IST)
मानहानि केसः अरविंद केजरीवाल के वकील ने अरुण जेटली से पूछे 38 तीखे सवाल
मानहानि केसः अरविंद केजरीवाल के वकील ने अरुण जेटली से पूछे 38 तीखे सवाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। 10 करोड़ की मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता के समक्ष अरुण जेटली को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के वकील अनूप चौधरी ने जेटली से कुल 34 सवाल पूछे। वहीं, अरुण जेटली ने सभी सवालों का शांति और सहजता के साथ जवाब दिया।

केजरीवाल के वकील ने जिरह के दौरान पूछा कि कांग्रेस पार्टी ने भी दिल्ली एंड डिस्टिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में धांधली का आरोप लगाते हुए अरुण जेटली से इस्तीफे की मांग की थी, लेकिन मानहानि का मुकदमा केवल मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर ही गलत नीयत के साथ किया गया।

इसपर अरुण जेटली ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ डीडीसीए में भ्रष्टाचार करने को लेकर गलत मकसद से एक माहौल बना दिया था। जिसके कारण सभी को यह लगने लगा कि उन्होंने सच में ही भ्रष्टाचार किया है।

जिरह के दौरान एक ही सवाल पूछे जाने पर कई मौकों पर केजरीवाल और अरुण जेटली के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुईं। कुल पांच अखबारों में छपी खबरों को दिखाकर जेटली से एक ही तरह के सवाल पूछे गए। इस पर उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी खबर में उनके बयानों का अंश लिया गया है।

इसके लिए अखबारों के संपादकों से सवाल पूछे जाएं। जिरह के दौरान पूछा गया कि आपकी पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद ने भी प्रेसवार्ता कर आप पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस पर कहा गया कि आजाद भाजपा से निष्कासित किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी