Rajinder Nagar Bypoll Results: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर AAP का परचम, CM केजरीवाल बोले- लोगों ने गंदी राजनीति को हराया

Rajinder Nagar By-poll Results दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया है।

By Abhishek TiwariEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 02:29 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 02:29 PM (IST)
Rajinder Nagar Bypoll Results: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर AAP का परचम, CM केजरीवाल बोले- लोगों ने गंदी राजनीति को हराया
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर AAP का परचम, CM केजरीवाल बोले- लोगों ने गंदी राजनीति को हराया

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश पाठक ने 11 हजार 468 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के राजेश भाटिया को शिकस्त दी है। पार्टी की इस शानदार जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर की जनता का आभार जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार...दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।"

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने भी ट्वीट कर दुर्गेश पाठक और राजेंद्र नगर की जनता को बधाई दी है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को कुल 40 हजार 319 मत मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया 28 हजार 851 मत ही अपनी झोली में डाल पाएं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी प्रेमलता ने 2,014 मत हासिल किए। हालांकि वह अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। जबकि 546 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था।

उल्लेखनीय है कि इस उपचुनाव के लिए 23 जून को हुए मतदान में कुल 43.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके तहत 43.67 प्रतिशत पुरुष व 43.86 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 25 जून को दोपहर दो बजे तक 246 पोस्टल बैलेट व पांच इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे।

ये भी पढ़ें- Rajendra Nagar Election Result Live: दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जलवा कायम, राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर दुर्गेश पाठक जीते

chat bot
आपका साथी