केजरीवाल सरकार का तोहफा, पूर्वी दिल्ली में शुरू होंगे 2 फ्लाईओवर, यूपी से आने वालों को भी होगा फायदा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 अक्टूबर को सीलमपुर और शास्त्री पार्क के फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर के शुभारंभ से जीटी रोड पर जो लोग सीलमपुर और शास्त्री पार्क के भीषण जाम में फंसते थे उन्हें राहत मिलेगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:02 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 03:52 PM (IST)
केजरीवाल सरकार का तोहफा, पूर्वी दिल्ली में शुरू होंगे 2 फ्लाईओवर, यूपी से आने वालों को भी होगा फायदा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इस सप्ताह के अंत यानी शनिवार को पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को आम आदमी पार्टी बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 अक्टूबर को सीलमपुर और शास्त्री पार्क के फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर के शुभारंभ से जीटी रोड पर जो लोग सीलमपुर और शास्त्री पार्क के भीषण जाम में फंसते थे उन्हें राहत मिलेगी। हालांकि अभी शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दो लूप बनाने का काम जारी है। ये जब बनकर तैयार हो जाएंगी तो बाद में इनका उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर 1200 मीटर लंबा वन-वे फ्लाईओवर और शास्त्री पार्क चौराहे पर 700 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बना है।

इन दोनों फ्लाईओवर के बनने से जीटी रोड पर आइएसबीटी कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश सीमा के बीच केवल दो लाल बत्ती ही रह जाएंगी। अभी तक जीटी रोड पर आइएसबीटी से गांधीनगर और शाहदरा जाने वाले मार्ग पर सीलमपुर में तो वन-वे फ्लाईओवर था, लेकिन सड़क की दूसरी तरफ यानी दिलशाद गार्डन से आकर आइएसबीटी की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस जाते थे। 

बता दें कि शाहदरा जीटी रोड दिल्ली के व्यस्त मार्गों में से एक है, इसे जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार शुरू से ही प्रयासरत रही है। पहली बार सत्ता में आते ही आम जनता से वादा किया था कि जीटी रोड जाम मुक्त का सपना सकार होकर रहेगा। 

शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के दो लूप (मोड) भी है, एक उस्मानपुर दूसरा गांधी नगर की ओर जा रहा है। दोनों लूप अगले डेढ़ माह में बनकर तैयार होंगे, उसके बाद फ्लाईओवर पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पूरा होने का समय अगस्त-2020 में तय किया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से निर्माण कार्य बंद हो गया था। पिछले साल फरवरी में मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था, वादा किया था बहुत ही जल्द फ्लाईओवर बनाया जाएगा। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी