अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक में दी मेट्रो फेज 4 को मंजूरी, देखें प्रस्तावित रूट

अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट की बैठक में फेज चार के सभी चार कॉरिडोर के लिए मंजूरी दे दी है। इस रूट की लंबाई 103 किलोमीटर होगी, जिसमें कुल 79 नए स्‍टेशन होंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 06:33 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक में दी मेट्रो फेज 4 को मंजूरी, देखें प्रस्तावित रूट
अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक में दी मेट्रो फेज 4 को मंजूरी, देखें प्रस्तावित रूट

नई दिल्‍ली, जेएनएन। अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट की बैठक में फेज चार के सभी चार कॉरिडोर के लिए मंजूरी दे दी है। इस रूट की लंबाई 103 किलोमीटर होगी, जिसमें कुल 79 नए स्‍टेशन होंगे। दिल्ली कैबिनेट ने मौजूदा मेट्रो ट्रेनों में और कोच जोड़ने की योजना को भी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि मेट्रो की यह परियोजना में पहले ही दो साल की देरी हो चुकी है। इसकी मंजूरी मिलते ही दिल्‍ली की मेट्रो सेवा का विस्‍तार होगा, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा। इस परियोजना में छह नई लाइन बनेगी जिसकी लंबाई 103 किलोमीटर होगी। 

मेट्रो फेज-4 : प्रस्तावित रूट 

कुल कॉरिडोर - 6 टोटल लंबाई - 103.93 किमी कुल स्टेशन - 79 (28 अंडरग्राउंड, 51 एलिवेटेड) 

               कॉरिडोर -        लंबाई                  - स्टेशन लाजपत नगर - साकेत जी ब्लॉक - 7.96 किमी - 7 स्टेशन रिठाला-बवाना-नरेला - 21.73 किमी - 16 स्टेशन मजलिस पार्क - मौजपुर - 12.54 किमी - 6 स्टेशन इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ - 12.58 किमी - 10 स्टेशन जनकपुरी-आरके आश्रम - 29.11 किमी - 25 स्टेशन तुगलकाबाद- एयरपोर्ट टर्मिनल-1 - 20.01 किमी - 15 स्टेशन

 दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी