तीरंदाजों ने टीम इवेंट में जीता रजत व कांस्य पदक

गुरुग्राम में हुए राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में औद्योगिक नगरी की तीरंदाजी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने एक स्वर्ण व दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

By Edited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:55 PM (IST)
तीरंदाजों ने टीम इवेंट में जीता रजत व कांस्य पदक
तीरंदाजों ने टीम इवेंट में जीता रजत व कांस्य पदक
फरीदाबाद, जेएनएन। गुरुग्राम में संपन्न हुए राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में औद्योगिक नगरी की तीरंदाजी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने एक स्वर्ण व दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। जिला खेल अधिकारी मैरी मसीह ने तीरंदाजों को बधाई दी है।

जिला खेल विभाग के तीरंदाजी कोच ने बताया कि 17 मीटर दूरी के टीम इवेंट में बालिकाओं की टीम ने रजत पदक जीता है। टीम में रिया तेवतिया, रितिका यादव, प्रीति और सिमरनजीत कौर शामिल थीं।

बालकों ने जीता कांस्‍य पदक 
बालकों की टीम ने कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। कुनाल, प्रशांत, आदर्श और भरत टीम के सदस्य थे। बता दें कि मंगलवार को ओलंपिक राउंड में रिया तेवतिया ने स्वर्ण और रितिका यादव ने रजत पदक जीता था। टीम का सोमवार को सेक्टर-12 हरियाणा राज्य खेल परिसर में स्वागत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी