पारा 42 डिग्री पार, 25 अप्रैल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; फिलहाल राहत के नहीं आसार

हस्पतिवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 09:56 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 09:56 AM (IST)
पारा 42 डिग्री पार, 25 अप्रैल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; फिलहाल राहत के नहीं आसार
पारा 42 डिग्री पार, 25 अप्रैल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन; फिलहाल राहत के नहीं आसार

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में गर्मी के तेवर गुरुवार को ज्यादा तीखे नजर आए। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं चिलचिलाती धूप ने हर कोई बेहाल दिखा। इसी के साथ बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। आंशिक रूप से छाए बादलों और शाम को चली धूल भरी आंधी ने गर्मी से कोई राहत नहीं दी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तल्खी भी बढ़ती गई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जाहिर की थी, लेकिन धूल भरी आंधी का भी दिल्ली पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पालम में बुधवार को भी सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया था। बृहस्पतिवार को भी इस क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ी।

पालम में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पालम में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आया नगर में 42.9 डिग्री, जाफरपुर में 42.8 डिग्री और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार का एयर इंडेक्स 251 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है।

chat bot
आपका साथी