अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में विदेश मंत्रायल सख्त

विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर भरोसा दिलाया कि पीड़िता को इंसाफ मिलेगा और गुनहगार को छोड़ा नहीं जाएगा।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 10:43 AM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 07:11 PM (IST)
अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में विदेश मंत्रायल सख्त

नई दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अमेरिकी मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख दिखाया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन शनिवार को भी सुषमा स्वराज सक्रिय दिखीं।

स्वराज ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लिया जिनमें इस साल मार्च में दिल्ली में एक अमेरिकी पर्यटक से गैंगरेप की खबर थी। उन्होंने ट्वीट कर भरोसा दिलाया कि पीड़िता को इंसाफ मिलेगा और गुनहगारों को छोड़ा नहीं जाएगा। मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एलजी नजीब जंग से बात की है।

I have seen the media reports about gang rape of an American tourist in Delhi in March this year. /1

— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 3, 2016

बता दें कि भारत घूमने आई अमेरिकी मूल की महिला ने एक एनजीओ के माध्यम से ई-मेल द्वारा दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि कनॉट प्लेस के एक पांच तारा होटल में टूर ऑपरेटर सहित पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दिल्ली की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक अमेरिकी मूल की महिला भारत भ्रमण पर आई थी। इसी दैरान वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक पांच तारा होटल में रुकी थी। विदेशी महिला के साथ होटल के कमरे में टूर ऑपरेटर ने पांच लोगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपियों ने दी धमकी

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। परेशान महिला डिप्रेशन में आ गई और बगैर शिकायत दर्ज कराए अमेरिका लौट गई। कई महीने तक डिप्रेशन में रहने के बाद पीड़िता ने दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई। संस्था के माध्यम से ही उसने दिल्ली पुलिस को ई- मेल से अपनी शिकायत भेजी।

दिल्ली पर दागः हर दिन 34 महिलाएं होती हैं अपराध का शिकार

अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अमेरिकी दूतावास ने भी दिल्ली पुलिस आयुक्त से ई-मेल के जरिए एप्रोच किया। अमेरिकी दूतावास ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों की गिरफ्तार कर तेजी से जांच कराए जाने की बात की है।

chat bot
आपका साथी