Delhi Coronavirus News Update: घर-घर जाकर AAP कार्यकर्ता कर रहे कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद

Delhi Coronavirus News Update सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में AAP कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। AAP कार्यकर्ता ऑक्सी मीटर साथ लेकर घर-घर जा रहे हैं और लोगों के शरीर के ऑक्सीजन के स्तर की जांच कर रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 09:24 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 09:24 AM (IST)
Delhi Coronavirus News Update:  घर-घर जाकर AAP कार्यकर्ता कर रहे कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभियान चलाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Coronavirus News Update:  राजधानी दिल्ली बुरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण की मार से जूझ रही है। पिछले एक पखवाड़े से बड़ी संख्या में हर रोज संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना जनता के द्वार पहुंचकर ऑक्सी मीटर से लोगों के ऑक्सीजन के स्तर की जांच कर रहे हैं। जांच केदौरान जिसका ऑक्सीजन स्तर कम आ रहा है, उसे कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवाने के साथ ही डॉक्टर से पमरार्श की सलाह भी दिलवा रहे हैं।

गौरतलब है कि सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में AAP कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। AAP कार्यकर्ता ऑक्सी मीटर साथ लेकर घर-घर जा रहे हैं और लोगों के शरीर के ऑक्सीजन के स्तर की जांच कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को निश्शुल्क मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि यदि किसी को अपना कोरोना टेस्ट करवाना है तो वह कहां पर करवा सकते हैं।

वहीं, चौहान बांगर की पूर्व पार्षद आसमा रहमान ने बताया कि पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई हुई हैं, पार्टी से जो ऑक्सी मीटर मिले हैं। उससे लोगों का ऑक्सीजन स्तर जांचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑक्सी मीटर किसी की अंगुली पर लगाने से पहले उसके हाथों को सैनिटाइज करवाया जाता है और करने के बाद भी। एहतियात इसलिए बरती जा रही है, ताकि संक्रमण न फैल सके।

उन्होंने कहा कि आप का हर एक कार्यकर्ता योद्धा की तरह लोगों की सेवा में लगा हुआ है, हर कोई अपने काम में से समय निकाल कर घर घर जाकर लोगों की ऑक्सी मीटर से जांच कर रहा है। लोगों से अपील भी की जा रही है मास्क लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करें।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी