AAP ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, लगाया ये आरोप

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 07:25 PM (IST)
AAP ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, लगाया ये आरोप
AAP ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, लगाया ये आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा के सातों सांसदों का रिपोर्ट कार्ड लेकर दिल्ली की जनता के बीच जाएगी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान गोपाल राय ने कहा कि चुनाव जीतते ही हर्षवर्धन ने पूर्ण राज्य का मुद्दा केंद्र के सामने रखने की बात कही थी। या तो उन्होंने ये केंद्र के सामने मांग रखी नहीं या रखा तो उसे महत्व नहीं मिला। 

गोपाल राय ने कहा कि हर्षवर्धन के वेब साइट पर आज भी लिखा है की दिल्ली पुलिस सरकार के अधीन होना चाहिए। दिल्ली में हाथ बंधे होने के बावजूद हमने प्रदूषण नियंत्रण के लिए काफी काम किया। गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पूरी ताकत होने के बावजूद पर्यावरण मंत्री रहते हुए हर्षवर्धन ने कुछ नहीं किया। उल्टे सरकार के काम मे रोडे अटकाए।

आप नेता ने आरोप लगाया कि अरावली में भूमाफियाओं का खनन जारी है लेकिन पर्यावरण मंत्री ने उसके लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने धीरपुर गांव को गोद लिया। वहां भी दोबारा झांकने नहीं गए। फेज 4 की 6 परियोजना दिल्ली सरकार ने पास की। केंद्र ने सिर्फ 3 को मंजूरी दी। 

गोपाल राय ने कहा कि कैबिनेट में रहते हुए हर्षवर्धन ने ये सवाल नहीं उठाया कि 3 परियोजना को क्यों छोड़ दिया। हर्षवर्धन के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए ही एम्स से सतर्कता अधिकारी संजीब चतुर्वेदी हटा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर्षवर्धन ने मोहल्ला क्लिनिक को बनने से रोका। पूरे 5 साल से हर्षवर्धन इलाके से गायब रहे।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनावी मौसम में फण्ड खर्च करने के लिए उन्होंने जिम लगाने शुरु कर दिए जबकि सांसद के लिए इससे और भी जरूरी काम हो सकते थे।गोपाल राय ने कहा कि मैं मनोज तिवारी को चुनौती देता हूँ कि वो मेरे साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। हमारा एक विधायक अपना रिपोर्ट देगा और सांसद अपना रिपोर्ट दें।

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने पर गोपाल राय ने कहा कि  दरवाजे पहले ही शीला दीक्षित ने बंद कर रखे थे। शीला की जिद के आगे पूरा कांग्रेस नतमस्तक है। वो देश के बारे में नहीं सोच रहीं।

दिल्ली-NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी