संजय सिंह का शीला दीक्षित की ताजपोशी पर तंज, कहा- दिल्‍ली में नहीं है कांग्रेस का जनाधार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के सालों के भ्रष्टाचार से बुरी तरह परेशान हो चुकी थी। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो परिवर्तन के कार्य किए हैं,वह एतिहासिक है।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 04:32 PM (IST)
संजय सिंह का शीला दीक्षित की ताजपोशी पर तंज, कहा- दिल्‍ली में नहीं है कांग्रेस का जनाधार
संजय सिंह का शीला दीक्षित की ताजपोशी पर तंज, कहा- दिल्‍ली में नहीं है कांग्रेस का जनाधार

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का सिख विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हो गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार जीरो है, कांग्रेस दिल्ली में किसी को भी खड़ा कर ले, आम आदमी पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में आयोजित समारोह में सिख दंगा के आरोपित जगदीश टाइटलर पहली पंक्ति में नजर आए।

दोस्‍ती के कारण जगदीश टाइटलर को मिली क्‍लीन चिट  
कांग्रेस का चेहरा देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है। केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री जो कि खुद भी सिख समुदाय से हैं, अपनी पुरानी दोस्ती के चलते जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देते हैं। जहां एक तरफ सिख समुदाय के सैकड़ों लोग इस बात के गवाह हैं, वहीं दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि सिख दंगों में उनकी कोई भूमिका नहीं रही।

कांग्रेस का जनाधार नहीं बचा
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस चाहे किसी को भी दिल्ली प्रदेश में खड़ा कर ले। दिल्ली में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के सालों के भ्रष्टाचार से बुरी तरह परेशान हो चुकी थी। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो परिवर्तन के कार्य किए हैं, वो ऐतिहासिक हैं।

देश के किसी भी राज्य की सरकार ने अभी तक चार सालों में इतने बदलाव के कार्य नहीं किए हैं। कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है।

chat bot
आपका साथी