यस बैंक को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बड़े डिफॉल्‍टर उनके मित्र

संजय सिंह ने कहा कि एक बहुत बड़ा मामला आया है यस बैंक घोटाले का। 21 लाख खाताधारकों में त्राहि मची हुई है। इसके लिए भाजपा जिम्‍मेदार है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 11:14 PM (IST)
यस बैंक को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बड़े डिफॉल्‍टर उनके मित्र
यस बैंक को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- बड़े डिफॉल्‍टर उनके मित्र

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। यस बैंक डूबने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने चंदा देने वाले डिफाल्टरों से ही बैंक में डकैती डलवाई। सरकार के पास सभी कंपनियों की जानकारी थी। इसके बावजूद कार्रवाई करने की जगह आम आदमी का पैसा लुटवाया गया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री के मुताबिक जब गड़बड़ी की सूचना मिली तो आरबीआइ से निगरानी करवाई। सवाल उठता है कि आरबीआइ की निगरानी में 2017 से 2019 के बीच एक लाख करोड़ का कर्जा कैसे दे दिया गया? ङ्क्षसह ने कहा कि भाजपा का ङ्क्षहदू मुस्लिम वायरस कोराना से ज्यादा खतरनाक है। एक तरफ दिल्ली में दंगा करवाते रहे और दूसरी तरफ लूट करवाते रहे। सिंह ने बताया कि अनिल अंबानी ग्रुप, एस्सले ग्रुप, रेडियस डेवलपर्स समेत कई कंपनियों को करोड़ों का लोन यस बैंक से लिया और भाजपा को चंदा दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डिफाल्टरों की मदद कर रही है। ङ्क्षसह ने 20 मई 2018 को प्रवर्तन निदेशालय को लिखेे पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि मैंने बकायदारों की जांच करने और उनके पासपोर्ट जब्त करने की मांग की थी। बैंकों से पैसा लेकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी चिढ़ाते रहते हैं। अभी तक किसी को नहीं पकड़ा गया। कालाधन लाने वाली सरकार अपने मित्रों को विदेश भगा रही है।

सिसोदिया ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यस बैंक प्रकरण में नाम लिए बगैर केंद्र सरकार निशाना साधा। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि शेयर बाजार, बैंक, नौकरियां, अर्थव्यवस्था सब डूबते जा रहे हैं। नफरत की राजनीति सिर्फ उसका घर नहीं जलाती, जिससे आप नफरत करते हो। ये सबको अपनी चपेट में लेती है।

chat bot
आपका साथी