दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, वीडियो वायरल

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक शख्स को गोली मारने की यह पूरी घटना शुक्रवार की है। बदमाशों ने इस शख्स को गोली क्यों और किसने मारी?

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 12:27 PM (IST)
दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, वीडियो वायरल
दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, एएनआइ। बाहरी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा हत्या के गवाह मनीष को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोलियों का शिकार मनीष गंभीर रूप से घायल है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां पर उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

#WATCH Delhi: A man was shot at by unknown assailants in Rohini, Sector-11, yesterday. He has been admitted to a hospital in critical condition. pic.twitter.com/Zvrx5hDqBV— ANI (@ANI) May 18, 2019

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शख्स को गोली मारने की यह पूरी घटना शुक्रवार की है। पुलिस इसकी जांच के साथ आरोपितों की तलाश में भी जुट गई है। पूरी घटना के बाबत एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश मनीष पर फायरिंग करते हैं?

यह है पूरा मामला
रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात बदमाशों ने हत्या के मामले में गवाह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। बदमाशों ने मौके पर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष के रूप में की गई है। उन्हें रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची केएनकाटजू मार्ग थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। आशंका है कि गैंगवार के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।
मनीष बादली इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में परिवार के साथ रहते हैं। वह शुक्रवार की रात रोहिणी सेक्टर 11 में बंसीवाला स्वीट्स के पास अपनी कार में बैठे थे। तभी वहां पहुंचे कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां कार के बोनट आदि पर लगीं तो 5 गोलियां मनीष को लगीं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आइसीयू में रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार इस साल पांच जनवरी को केएन काटजू मार्ग इलाके में अनिल मान नाम के युवक की गोली मार हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय मौके पर मृतक के जानकार मनीष, विकास, जितेंद्र, र¨वद्र व रूमित आदि भी मौजूद थे। अनिल मान की हत्या गैंगवार का नतीजा था, जिसमें खेड़ा के ही कपिल का नाम सामने आया था।
वर्ष 2018 के अगस्त में कपिल के चाचा बबलू खेड़ा की अशोक विहार में गोली मारकर हत्या हो गई थी। इस हत्या में बबलू के विरोधी प्रवेश मान का नाम सामने आया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अनिल प्रवेश का चचेरा भाई था और वह अपने भाई की कोर्ट में पैरवी कर रहा था। यही कारण है कि पुलिस इस वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका मान रही है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी