Accident at DND: डीएनडी पर ट्रक ने मारी एंबुलेंस में टक्कर, डॉक्टर व बच्चे की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक डीएनडी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक एंबुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की मौत हो गई।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 08:27 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 08:52 AM (IST)
Accident at DND: डीएनडी पर ट्रक ने मारी एंबुलेंस में टक्कर, डॉक्टर व बच्चे की मौत
Accident at DND: डीएनडी पर ट्रक ने मारी एंबुलेंस में टक्कर, डॉक्टर व बच्चे की मौत

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्‍ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी (Delhi Noida Direct Flyway) फ्लाई-वे पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर और बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, डीएनडी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक एंबुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। इस बीच हादसे में डॉक्टर और बच्ची की मौत हो गई।  घायलों में एक महिला व एक बच्चा और दो पुरुष हैं। वहीं, जिस डॉक्टर की हादसे में मौत हुई, उनका नाम सुनील (30) है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी