86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- ऐसे लोग इंसान नहीं जानवर हैं

दिल्‍ली में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 86 वर्ष बताई जा रही है। इसके साथ एक युवक ने राशन दिलाने के नाम पर दुष्‍कर्म किया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 08:57 PM (IST)
86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- ऐसे लोग इंसान नहीं जानवर हैं
86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- ऐसे लोग इंसान नहीं जानवर हैं

नई दिल्ली, गौतम मिश्रा। छावला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 86 वर्ष बताई जा रही है। मामले के आरोपित सोनू नामक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू की उम्र 37 वर्ष है।

प्‍लंबर है आरोपित

रेवला खानपुर गांव का रहने वाला आरोपित सोनू प्लंबर है। इस मामले में पीड़ित बुजुर्ग महिला से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहुंची। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छह महीने की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस प्रकार की घटनाएं यह साबित करती हैं कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं।

राशन दिलाने के नाम पर किया दुष्‍कर्म

पुलिस के अनुसार मामला सोमवार का है। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग महिला क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। आरोपित ने उन्हें कहा कि वह उन्हें राशन दिलवा सकता है। इसके लिए रेवला खानपुर गांव जाना होगा। यहां बुजुर्ग नागरिकों की मदद की जाती है। आरोपित ने महिला को भरोसे में लिया और उन्हें लेकर रेवला खानपुर पहुंचा। यहां आरोपित ने महिला को एक सुनसान जगह पर रुकने के लिए कहा। यहां उसने बुजुर्ग महिला के साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी।

महिला के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर पहुंचा एक युवक

इस दौरान बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाई और विरोध करने लगी। इसके बाद आरोपित ने उनके पैर बांध दिए और उनकी पिटाई कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला शोर मचाती रही। शोर सुनकर वहां पास एक खेत में मौजूद शख्स घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी