पूर्व सैन्य अफसर का दावा- पाक अब भारत का सामने से मुकाबला नहीं कर सकता

भारतीय सेना ने ऐसा युद्ध कौशल का परिचय दिया था, जिसकी मिसाल बहुत ही कम मिल सकती है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 30 Nov 2017 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 30 Nov 2017 05:59 PM (IST)
पूर्व सैन्य अफसर का दावा- पाक अब भारत का सामने से मुकाबला नहीं कर सकता
पूर्व सैन्य अफसर का दावा- पाक अब भारत का सामने से मुकाबला नहीं कर सकता

गुरुग्राम (आदित्य राज)। बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश भर से 20 पूर्व सैन्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव करेंगे। यादव समारोह में बांग्लादेश के राष्ट्रपति के साथ मंच पर होंगे। प्रतिनिधिमंडल 14 दिसंबर को रवाना होगा।

बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे देश के 20 पूर्व सैन्य अफसर

सन 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई का परिणाम बांग्लादेश के जन्म के रूप में सामने आया था। चार दिसंबर से लड़ाई शुरू हुई थी।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर न केवल मुंहतोड़ जवाब दिया था बल्कि उसके लगभग एक लाख सैनिकों को समर्पण पर मजबूर कर दिया था।

उस लड़ाई में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव सहित कई अधिकारियों के नेतृत्व में भारतीय सेना ने भूमिका निभाई थी। जेबीएस यादव उस समय मेजर के पद रहते हुए कंपनी कमांडर की भूमिका में थे।

दैनिक जागरण से बातचीत में यादव ने कहा कि बांग्लादेश देश सरकार यह नहीं भूली है कि भारतीय सेना की बदौलत ही उनके देश का जन्म हुआ था।

भारतीय सेना ने ऐसा युद्ध कौशल का परिचय दिया था, जिसकी मिसाल बहुत ही कम मिल सकती है। पूर्वी पाकिस्तान के भीतर पहुंचकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना से युद्ध किया। एक के बाद एक शहरों पर कब्जा कर लिया गया था। पाकिस्तानी सेना को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या करें।

खुशी है कि जिन लोगों ने बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका निभाई, उनका वहां की सरकार स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुलाकर सम्मानित करती है। समारोह के बाद प्रतिनिधिमंडल की अलग से मुलाकात राष्ट्रपति के साथ होगी। उनके साथ कई मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। वहां की प्रधानमंत्री से लेकर कई मंत्रियों से भी मुलाकात होगी। दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर हो, इस दिशा में चर्चा की जाएगी।

पाकिस्तान नहीं कर सकता सामना

गुरुग्राम के सेक्टर 23 में रह रहे लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव कहते हैं कि पाकिस्तान अब भारत का सामने से सामना नहीं कर सकता है। वह 1965, 1971 के बाद कारगिल युद्ध में मुंह खा चुका है। यही वजह है कि वह आतंकवादियों का सहारा लेता है। उसे बांग्लादेश बनने का बहुत दुख है। उसे हर पल यही डर सताता है कि यदि अब सामने से लड़ाई हुई फिर एक और नया देश बन सकता है।

chat bot
आपका साथी