अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 18 महिलाओं को किया गया सम्‍मानित

ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कार और संविधान सभी मे नारी को सर्वोत्तम सम्मान दिया गया है। इस देश की महिलाओं ने अपने सामर्थ्य से अपनी शक्ति व आत्मविश्वास से सम्पूर्ण विश्व मे देश का नाम रौशन किया है।

By Arun kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 10:15 PM (IST)
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 18 महिलाओं को किया गया सम्‍मानित
सम्मान समारोह के लिए 18 महिलाओं का चयन किया गया

 नई दिल्ली, जेएनएन। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे 'रिस्पेक्ट इंडिया' द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित कार्यक्रम 'प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड  समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्‍न हुआ। संस्था के अध्यक्ष निर्मल गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए 18 महिलाओं का चयन किया गया है। जूरी के अध्यक्ष सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह  थे। 

शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, चिकि‍त्सा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों मे अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाने वाला 'प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड'  पदम् भूषण सरोजा बैद्यनाथन, प्रो अमि उपाध्याय, अर्चना चौधरी , सीमा सप्रू , डॉ कीर्ति भारती, डॉ कायनात काजी, प्रो कुमुद शर्मा, अमिता सिंह, नियति मित्तल, डॉ सरिता नंदा, डॉ मालिनी शर्मा , डॉ बिनीत अहलूवालिया, डॉ इंदिरा दांगी, रीमा दलाल,डॉ आस्था गोयल, ली जमोल जॉय ,प्रो बिंदु पूरी आदि को दिया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा के अध्‍यक्ष ओम बिरला,  उद्घाटनकर्ता जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा, अध्यक्षता बाल्मीकि प्रसाद सिंह,  विशिष्ट अतिथि सांसद मनोज तिवारी एवं प्रियदर्शी मिश्रा ( विधायक एवं अध्यक्ष उड़ीसा आवास बोर्ड ) थे। 

मुख्य अतिथि ओम बिरला ने कहा कि भारतीय  संस्कृति ,संस्कार और संविधान सभी मे नारी को सर्वोत्तम सम्मान दिया गया है। इस देश की महिलाओं ने अपने सामर्थ्य से, अपनी शक्ति व आत्मविश्वास से सम्पूर्ण विश्व मे देश का नाम रौशन किया है। देश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसमें कुशलतापूर्वक महिलाओं ने अपना नेतृत्व न दिया हो। 

जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास मे नारी शक्ति का बराबर का योगदान है। आने वाले समय मे महिलाओं की भूमिका और रचनात्मक होगी। पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह ने कहा कि समृद्ध ,संपन्न और सुरक्षित भारत महिलाओं के योगदान के बगैर संभव नहीं है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि स्त्री शक्ति का इतिहास और वर्तमान गौरव और प्रेरणा का मार्ग दिखलाता है, जिस पर चलकर मानवता का कल्याण संभव है। कार्यक्रम मे टीम अलैया की संगीतमय प्रस्तुति के साथ प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी संगीता मजूमदार का नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का आभार रिस्पेक्ट इंडिया के महासचिव मनीष के चौधरी ने दिया।

chat bot
आपका साथी