टैक्सी चालक व कैंटीन संचालक को जख्मी कर लूटपाट

यमुनापार में लुटेरों का आतंक खत्म होने का नहीं ले रहा है। यहां बृहस्पतिवार शाम को एनएच-9 पर दो कारोबारियों से 40 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद उस्मानपुर और जीटीबी एंक्लेव इलाके में भी वारदातें हुईं। उस्मानपुर में जहां टैक्सी चालक के साथ लूटपाट की गई और विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली भी मार दी। जख्मी हालत में पीड़ित अजीत ¨सह (30) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जीटीबी एंक्लेव में ईश्वर दयाल (45) नामक कैंटीन संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें वह जख्मी हो गए। उन्हें भी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 09:18 PM (IST)
टैक्सी चालक व कैंटीन संचालक को जख्मी कर लूटपाट
टैक्सी चालक व कैंटीन संचालक को जख्मी कर लूटपाट

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुनापार में लुटेरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बृहस्पतिवार शाम को एनएच-9 पर दो कारोबारियों से 40 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद उस्मानपुर और जीटीबी एंक्लेव इलाके में भी वारदात हुई। उस्मानपुर में टैक्सी चालक के साथ लूटपाट की गई और विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली भी मार दी। जख्मी हालत में पीड़ित अजीत ¨सह (30) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं जीटीबी एंक्लेव में कैंटीन संचालक ईश्वर दयाल (45) पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें वे जख्मी हो गए। उन्हें भी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अजीत ¨सह चौथा पुश्ता, करतार नगर, न्यू उस्मानपुर में रहते हैं। वे टैक्सी चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात 1:30 बजे वे चौथा पुश्ता के पास टैक्सी खड़ी कर घर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी चेन लूटने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने अजीत को गोली मार दी। गोली पेट में लगी। उन्हें जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है,  वहीं ईश्वर दयाल परिवार के साथ जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव स्थित में रहते हैं। वे जीटीबी अस्पताल में कैंटीन चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात 12:45 बजे वे घर लौट रहे थे। जब वे घर के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी गर्दन और कान के नीचे चाकू मार दिया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन लूटकर ले गए। आवाज सुनकर पड़ोसी मोहन बाहर निकले तो उन्हें घायल देखा। इसके बाद वे ईश्वर दयाल को जीटीबी अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राज्यसभा की निदेशक से झपटमारी

कल्याणपुरी इलाके में राज्यसभा की निदेशक का पर्स झपटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित एम शशि लेखा नायर (56) की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शशि लेखा नायर पॉकेट-ए, मयूर विहार फेस-दो में रहती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 3:40 बजे वे ऑटो से बेटी के साथ पटपड़गंज स्थित पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त कार्यालय आ रही थीं। जब वे एनएच-9 पर गुरुद्वारा के पास पहुंचीं तभी लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आए और उनका पर्स झपटकर फरार हो गए। उनके पर्स में तीन हजार रुपये, मोबाइल व डेबिट कार्ड समेत अन्य कागजात रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी