चित्रों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी के छात्र और किशोर न केवल अपनी शिक्षा, बल्कि समाज और पृथ्वी को ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 08:28 PM (IST)
चित्रों के माध्यम से पृथ्वी के  संरक्षण का दिया संदेश
चित्रों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी के छात्र और किशोर न केवल अपनी शिक्षा, बल्कि समाज और पृथ्वी को लेकर भी गंभीर है। यही कारण है कि जब दैनिक जागरण ने गो ग्रीन मुहिम के तहत पृथ्वी के सरंक्षण को लेकर चित्र प्रतियोगिता आयोजित की तो इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लगभग एक हजार विद्यार्थी इस मुहिम से जुड़े और वाट्सएप तथा ईमेल के माध्यम से अपना चित्र भेजा।

इस चित्र प्रतियोगिता में पहला स्थान सुयश त्यागी ने हासिल किया है। वह रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई दिल्ली के छात्र हैं। उनका चित्र न केवल पृथ्वी के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है बल्कि उसके संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। चित्र में यह स्पष्ट संकेत है कि पृथ्वी पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है और पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है।

दूसरा स्थान प्रियांशु ने हासिल किया है। वह केंद्रीय विद्यालय एजीसीआर कड़कड़डूमा में आठवीं के छात्र हैं। प्रियांशु के चित्र का शीर्षक हर दिन पृथ्वी दिवस है। जब लोग यह मानने लगेंगे, तब ही पृथ्वी को संरक्षित करने की अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। पृथ्वी से प्रति प्रेम को चित्र में बखूबी उभारा गया है।

तीसरे स्थान पर चौधरी खेमचंद पब्लिक स्कूल में सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा अभिलाषा पांडेय रहीं। अभिलाषा ने पृथ्वी पर आगामी समय में आने वाले जल संकट का इशारा चित्र में किया है। चित्र में संदेश है कि जब आप पृथ्वी का संरक्षण करेंगे, तभी आपका जीवन संरक्षित रहेगा।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह इस बात का द्योतक है कि बच्चे न केवल पृथ्वी बल्कि इसके संरक्षण को लेकर अपनी जिम्मेदारी से भी वाकिफ हैं और हर तरह से वे इससे जुड़ना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी