मन की बात बन गया है सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: श्याम जाजू

जागरण संवाददाता,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन का म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Dec 2017 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 31 Dec 2017 08:11 PM (IST)
मन की बात बन गया है सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: श्याम जाजू
मन की बात बन गया है सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: श्याम जाजू

जागरण संवाददाता,नई दिल्ली :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन बन गया है। इससे हमें प्रेरणा मिलती है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने पहाड़गंज में मन की बात सुनने के बाद कही। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से स्वच्छता, ग्रामीण रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के लिए मन की बात कार्यक्रम के प्रयोग का उल्लेख किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मन की बात के 39वें खंड में युवाओं के लिए मॉक संसद के आयोजन को लेकर जो विचार रखा है वह आज समय की मांग है, क्योंकि आज के समय युवाओं को राजनीति एवं प्रशासन से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे देश में जहा आधी से अधिक आबादी 40 वर्ष से कम के युवाओं की है, वहा इनका राजनीति एवं प्रशासकीय कार्यो से बचना दुखद है और प्रधानमंत्री का यह नया विचार इस खाई को भरने में सहयोग देगा। अगस्त, 2018 में मॉकयुवा संसद का प्रस्ताव रखकर प्रधानमंत्री ने युवाओं को संसदीय एवं प्रशासकीय कार्यो की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है।

चादनी चौक के जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने बल्लीमारान के चरखे वालान चौक पर मन की बात कार्यक्रम को सुना, जहा मुस्लिम कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी