प्रेमी से मिलने से रोकता था तो पति की करवा दी हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह पत्नी को प्रेमी से मुलाकात नहीं करने देता था। पुलिस ने जांच के बाद सूरजपुर के मकौड़ा गांव में बुधवार रात हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले का खुलासा किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 01:21 PM (IST)
प्रेमी से मिलने से रोकता था तो पति की करवा दी हत्या

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह पत्नी को प्रेमी से मुलाकात नहीं करने देता था। पुलिस ने जांच के बाद सूरजपुर के मकौड़ा गांव में बुधवार रात हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले का खुलासा किया है।

ऑटो चालक की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। ऑटो चालक किशन उर्फ केशू को पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट कर उसे प्रेमी से मिलने से रोकता था। यह बात पत्नी को नागवार गुजरी। उसने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या करा दी।

पुलिस का कहना है कि किशन की पत्नी रामवती शहर के एक निजी स्कूल में चपरासी थी। उसका स्कूल बस चालक विमलेश उर्फ पिंटो से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती र्गई। दोनों की प्रेम कहानी स्कूल में चर्चा बनने लगी। इसकी भनक स्कूल की प्रधानाचार्य तक भी पहुंची।

उन्होंने विमलेश व रामवती को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी जाने के बाद विमलेश भी ऑटो चलाने लगा। पत्नी के प्रेम कहानी की जानकारी किशन को भी हो गई। किशन पत्नी को विमलेश से मिलने से मना करने लगा। इस मामले को लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हुई।

रविवार को भी रामवती विमलेश से मिलने जगतफार्म गई थी। इसकी भनक किशन को लग गई थी। उसने घर आने पर रामवती के साथ मारपीट की। आए दिन मारपीट से परेशान पत्नी रामवती ने प्रेमी विमलेश के साथ मिल कर किशन की हत्या की साजिश रची।

बुधवार रात को विमलेश के दो दोस्त किशन के ऑटो को रिजर्व कर मकौड़ा गांव के लिए गए थे। मकौड़ा पीर के समीप विमलेश भी आ गया। यहां विमलेश व उसके दो साथियों ने मिल कर किशन के साथ मारपीट की।

chat bot
आपका साथी