चार महीने के बाद खुला जीटीबी एंक्लेव के ई पॉकेट का गेट

कोरोना संक्रमण की वजह से कंटेनमेंट जोन में तब्दील हुए जीटीबी एंक्लेव के ई पॉकेट के सभी गेट करीब 124 दिन बाद रविवार को पूरी तरह से खुल गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:14 PM (IST)
चार महीने के बाद खुला जीटीबी एंक्लेव के ई पॉकेट का गेट
चार महीने के बाद खुला जीटीबी एंक्लेव के ई पॉकेट का गेट

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

कोरोना संक्रमण की वजह से कंटेनमेंट जोन में तब्दील हुए जीटीबी एंक्लेव के ई पॉकेट के सभी गेट करीब 124 दिन बाद रविवार को पूरी तरह से खुल गए। छह अप्रैल इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। करीब 116 दिन बाद जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन से इसे बाहर किया। इसके बाद आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन के बीच गेट खोलने को लेकर तकरार बनी हुई थी। मार्केट एसोसिएशन इसे जल्द से जल्द खोलना चाहता था। जबकि आरडब्ल्यूए इसे बंद रखने के पक्ष में था। आखिरकार जीटीबी एंक्लेव के थानाप्रभारी अरुण कुमार ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की और तकरार को खत्म किया।

हालांकि, आरडब्ल्यूए के महासचिव एमएम त्रिपाठी का कहना है कि गेट खोलने के लिए पॉकेट के निवासियों की रायशुमारी हुई थी। इसमें अधिकतर लोग इसे खोलने के पक्ष में थे। इसे लेकर थानाप्रभारी अरुण कुमार से संपर्क किया गया था। इसके बाद सभी गेट खोलने का फैसला लिया। बता दें कि इस पॉकेट में जीटीबी अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के भी कई कर्मचारी रहते हैं। गेट बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी।

chat bot
आपका साथी