गोपाल राय ने फेसबुक पर रखी अपनी बात

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : श्रम मंत्री व आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय बवाना उपचुनाव क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Aug 2017 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 30 Aug 2017 10:05 PM (IST)
गोपाल राय ने फेसबुक पर रखी अपनी बात
गोपाल राय ने फेसबुक पर रखी अपनी बात

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : श्रम मंत्री व आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय बवाना उपचुनाव की शानदार जीत के बाद जनता से फेसबुक के माध्यम से रूबरू हुए। इस दौरान आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व टीवी पत्रकार आशुतोष ने गोपाल राय से सवाल पूछे। सवालों के जवाब में राय ने कहा कि बवाना उपचुनाव में बड़ा लाभ दिल्ली के विकास कार्यो से मिला। उसे लोगों ने जमकर सराहा है। लोगों के जीवन में रोजाना छोटी-छोटी खुशियां जुड़ रही है। लोगों ने आप पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर भरोसा किया है।

chat bot
आपका साथी