गणपति बप्पा मोग्ैया, अगले बरस तू जल्दी आ

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : विघ्नहर्ता भगवान गणेश के 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव के बाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:54 PM (IST)
गणपति बप्पा मोग्ैया, अगले बरस तू जल्दी आ
गणपति बप्पा मोग्ैया, अगले बरस तू जल्दी आ

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

विघ्नहर्ता भगवान गणेश के 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव के बाद रविवार को उनके विसर्जन की घड़ी आ गई। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ. के जयघोष के दिल्ली के यमुना तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति संगीत की धुनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने इलाके के मूनक नहर में भगवान की गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया। सुबह से ही सड़कों पर श्रद्धालुओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ नाचते गाते दिखाई दी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। घरों में विराजे गणपति का भी लोगों ने विसर्जन किया। इस दौरान महिलाएं व बच्चे भी मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तरी दिल्ली के रोहिणी, केशवपुरम, अशोक विहार, पीतमपुरा, आजादपुर, मुखर्जी नगर व आदर्श नगर सहित विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर एनएसपी, नेताजी सुभाष प्लेस के मैदान में चल रहे 10 दिवसीय महोत्सव का भी समापन हो गया और भगवान गणेश की 17 फीट ऊंची प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदा किया। रोहिणी सेक्टर-3 स्थित श्रीराम दरबार मंदिर समिति की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के आखिरी दिन विसर्जन के मौके पर झांकी निकाली गई। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अनीता सैनी सहित सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति को विदाई दी। इस दौरान जगह-जगह सत्य नारायण कथा, छप्पन भोग, हवन व भंडारा का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

chat bot
आपका साथी