फेसबुक लाइव से भाजपा ने जोड़े सात सौ नए सदस्य

नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में फेसबुक लाइव के माध्यम से दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सात सौ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा। इन्हें सम्मानित करने के लिए 14 अप्रैल को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ये सभी नए सदस्य नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 09:03 PM (IST)
फेसबुक लाइव से भाजपा 
ने जोड़े सात सौ नए सदस्य
फेसबुक लाइव से भाजपा ने जोड़े सात सौ नए सदस्य

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में फेसबुक लाइव के माध्यम से दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सात सौ लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा। इन्हें सम्मानित करने के लिए 14 अप्रैल को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ये सभी नए सदस्य नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की सोशल मीडिया टीम द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर बाद फेसबुक लाइव किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों के सवालों का जवाब दिया। भाजपा का दावा है कि लगभग एक घंटे तक चले फेसबुक लाइव में चार लाख के करीब लोग जुड़े। कई लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया और चुनाव में भाजपा के समर्थन में प्रचार करने का संकल्प लिया। लोगों ने राजनीतिक, सामाजिक और देश की सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे। तिवारी ने कहा कि ईमानदार लोगों को अपने घरों से निकलना होगा। देश के प्रति नकारात्मक राजनीति करने वाले और बेमेल गठजोड़ करने वाले दलों को सबक सिखाकर स्वच्छ राजनीति की मिशाल कायम करना होगा। इसके लिए पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर गठबंधन नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अंदर से दोनों गठबंधन के लिए पूरी तरह राजी हैं। उन्हें देश और दिल्ली के विकास से कोई मतलब नहीं है। केवल अपनी सियासत को बचाए रखने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी