हाफ मैराथन में दौड़ी दिल्‍ली, बिरहानु लेगेसी और सिंथिया लीमो बने विजेता

राजधानी दिल्ली में आज आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से की गई। इस बार मैराथन में इथियोपिया के बिरहानु लेगेसी ने पुरूष वर्ग में और केन्या की सिंथिया लीमो ने महिला वर्ग में जीत हासिल की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 04:29 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 03:48 PM (IST)
हाफ मैराथन में दौड़ी दिल्‍ली, बिरहानु लेगेसी और सिंथिया लीमो बने विजेता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से की गई। इस बार मैराथन में इथियोपिया के बिरहानु लेगेसी ने पुरूष वर्ग में और केन्या की सिंथिया लीमो ने महिला वर्ग में जीत हासिल की।

देखें तस्वीर

इस बार मैराथन में 34 हज़ार धावकों ने हिस्सा लिया, जोकि अब तक का नया रिकॉर्ड है। पिछली बार मैराथन में 32 हज़ार धावकों ने हिस्सा लिया था।

देखें तस्वीर

मैराथन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। जगह-जगह पर 32 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे, 800 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड, 1200 वॉलटियर और 126 बाउंसरों को तैनात किया गया था। वहीं, मैराथन के दौरान 7 से ज़्यादा एंबुलेंसों को भी तैनात किया गया था।

देखें तस्वीर

इथियोपिया के ही मोजिनेट गेरेम्यो ने दूसरा जबकि इरीट्रिया के विश्व रिकार्डधारक जेरसेने टाडिसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। टाडिसी के आठ किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने के साथ एक दूसरा धावक गलती से उनके जूते पर चढ़ गया जिससे उनकी दौड़ बाधित हुई।

महिला वर्ग में पहले दोनों स्थान केन्या की झोली में गए। लीमो के बाद हमवतन हेलाह किपरोप और इथोपिया की गेनेट याल्यू क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लीमो और किपरोप के बीच क्षण भर का ही अंतर रहा। दोनों ने 1 घंटा 8 मिनट और 35 सेकेंड का बराबर समय लिया। आठवीं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में शामिल विदेशी महिला धावक ने इस तरह के आयोजन पर खुशी जताई।

देखें तस्वीर

भारतीय धावकों में नीतेंद्र सिंह रावत ने पुरुष जबकि ललिता बाबर ने महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किए। रावत ने 1 घंटा चार मिनट 41 सेकेंड और ललिता ने 1 घंटा 10 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

chat bot
आपका साथी