ब्लू लाइन पर मेट्रो में तकनीकी खराबी से परिचालन प्रभावित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल के ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 10:42 PM (IST)
ब्लू लाइन पर मेट्रो में तकनीकी खराबी से परिचालन प्रभावित
ब्लू लाइन पर मेट्रो में तकनीकी खराबी से परिचालन प्रभावित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सोमवार को व्यस्त समय में ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21- नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली) पर मेट्रो भी यात्रियों को दगा दे गई। एक मेट्रो ट्रेन में तकनीकी खराबी होने के कारण नोएडा/वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की तरफ जाने वाली लाइन पर रात आठ बजे से करीब 40 मिनट तक परिचालन प्रभावित रहा। इस वजह से व्यस्त समय में यात्रियों को सफर में परेशान होना पड़ा। हालांकि दूसरे ट्रैक पर परिचालन सामान्य था।

द्वारका की तरफ जा रही ट्रेन रात आठ बजे मंडी हाउस स्टेशन पर ठहरने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसलिए करीब 22 मिनट तक यह ट्रेन मंडी हाउस स्टेशन पर ही रुकी रही। इसलिए उसके पीछे की मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान राजीव चौक, मंडी हाउस सहित ब्लू लाइन के कई मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ हो गई। ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त कॉरिडोर है। डीटीसी के अनुबंधित कर्मचारियों के कारण सामान्य दिनों की तुलना में मेट्रो में यात्रियों की भीड़ भी थोड़ी अधिक थी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार जिस ट्रेन में तकनीकी खराबी आई थी, उसे रात 8:22 बजे खाली करा लिया गया। तकनीकी खराबी दूर होने पर ट्रेन आगे तो बढ़ी पर वह एटीपी (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन) सिग्नल नहीं पकड़ पा रही थी। इसलिए मेट्रो रफ्तार से नहीं चल पा रही थी। लिहाजा, ट्रेन को बाराखंभा मेट्रो स्टेशन से वापस यमुना बैंक डिपो भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उस मेट्रो ट्रेन के सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी दिक्कत हुई थी, जिसके कारण वह सिगनल नहीं पकड़ पा रही थी। ब्लू लाइन पर रात करीब 8:40 बजे मेट्रो का परिचालन सामान्य हुआ।

chat bot
आपका साथी