जन लोकपाल और अशोक सिंहल को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ। जनलोकपाल के मुद्दे पर बनी अरविन्द केजरीवाल की सरकार अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नही ले पायी है, इसी का फायदा उठाते हुए विपक्ष इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी जन

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2015 08:52 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2015 07:27 AM (IST)
जन लोकपाल और अशोक सिंहल को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ। जनलोकपाल के मुद्दे पर बनी अरविन्द केजरीवाल की सरकार अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नही ले पायी है, इसी का फायदा उठाते हुए विपक्ष इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी जन लोकपाल के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस सत्र के पहले दिन प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में विधानसभा के सामने विभिन्न मुद्दों पर आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

दिवंगत अशोक सिंहल को लेकर हुआ हंगामा

विधानसभा में हंगामा उस वक्त बढ़ गया जब अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि देने के सवाल पर सत्ता पक्ष व विपक्ष में भिड़ंत शुरू हो गई। दिवंगत अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि नहीं देने पर भाजपा ने एतराज जताया, इसी दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अमानत उल्लाह ने तल्ख टिप्पणी करते हुए अशोक सिंहल को बाबरी मस्जिद का कातिल करार दे दिया। भाजपा ने जवाबी हमला करते हुए आप विधायक को गुंडा कह दिया। इसके बाद विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज नहीं होगा बयान

दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने दिवंगत अशोक सिंहल पर दिए गए विवादित बयान को सदन की कार्यवाही से बाहर किए जाने के आदेश दिए हैं।

सत्र में छह विधेयक पेश करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार दंड प्रक्रिया संशोधन विधेयक, दिल्ली स्कूल शिक्षा संशोधन विधेयक और न्यूनतम मजदूरी संशोधन विधेयक समेत छह विधेयक पेश करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाला दिल्ली मंत्रीमंडल इन सभी विधेयकों को पहले ही स्वीकृति दे चुका है।

chat bot
आपका साथी