शादी टूटी तो बेटी ने बजा दी लड़के वालों की बैंड...पढ़ें खबर

सगाई हो चुकी थी और शादी की तारीख भी तय हो गई थी। लड़के वाले दहेज की मांग पर अड़े थे। लड़की के पिता ने हर शर्त मान ली थी बावजूद इसके लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ लिया और बेटे की शादी कहीं और कर दी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 03:29 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 10:49 AM (IST)
शादी टूटी तो बेटी ने बजा दी लड़के वालों की बैंड...पढ़ें खबर

पूर्वी दिल्ली [स्वदेश कुमार]। सगाई हो चुकी थी और शादी की तारीख भी तय हो गई थी। लड़के वाले दहेज की मांग पर अड़े थे। लड़की के पिता ने हर शर्त मान ली थी बावजूद इसके लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ लिया और बेटे की शादी कहीं और कर दी।

परिवार परेशान था, लेकिन बेटी ने हार नहीं मानी। गोकुलपुर की रहने वाली एक बेटी ने इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और यकीन मानिए तमाम परेशानियों के बाद लड़के वालों का सिर झुका दिया।

पढ़ें पूरी खबर

युवती परिवार के साथ गोकलपुर इलाके में रहती है। परिवार में माता, पिता, दो छोटे भाई और एक बहन है। पिता बैंक में क्लर्क पद से 2014 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 22 वर्षीय युवती एमए की पढ़ाई पूरी कर एक साल से नौकरी कर रही है। इसी साल परिवार में पिता ने सोनिया विहार में एक लड़का देखकर उसकी शादी तय कर दी। फरवरी में दोनों की सगाई हो गई। बाद में 27 नवंबर की शादी की तारीख भी तय हो गई। घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस बीच लड़के वालों की तरफ से मांग बढ़ती जा रही थी। पांच लाख रुपये के साथ सेंट्रो कार की मांग की जाने लगी। पिता परेशान थे, लेकिन शादी करने पर अड़े थे।

सितंबर में एक दिन लड़के के पिता घर आए तो युवती के परिजनों ने पूछ लिया कि लड़का क्या करना चाहता है। बस इसी बात को लेकर वर पक्ष ने मुद्दा बना लिया। वे शादी तोडऩे की धमकी देने लगे। युवती के पिता को भरोसा था कि बातचीत से यह मामला सुलझ जाएगा। अब शादी की इतनी तैयारियां हो गई हैं तो वे भी पीछे नहीं हटेंगे।

फेसबुक ने खोली पोल

युवती को किसी के माध्यम से पता चला था कि परिवार के लोग लड़के की शादी सोनिया विहार में ही किसी लड़की से कर रहे हैं। 18 अक्टूबर को किसी तरह फेसबुक पर युवती ने उस लड़के की सगाई की फोटो देख ली। इसके साथ यह साफ हो गया कि उसकी शादी टूट गई।

21 अक्टूबर को युवती ज्योति नगर थाने पहुंची, लेकिन यहां पुलिस ने उसकी शिकायत पर गौर करने से इन्कार कर दिया। पुलिस का कहना था कि यह मामला महिला सेल का है। महिला सेल इस मामले में टालमटोल करने लगी।

24 नवंबर को युवती अपनी एक सहेली के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंच गई। यहां स्वाति मालीवाल से मुलाकात में उसने आपबीती बताई। मालीवाल ने मोबाइल हेल्पलाइन की टीम को पीडि़ता के साथ ज्योति नगर थाने भेजा। उन्होंने खुद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार हुई। हालांकि बाद में वर पक्ष की तरफ से माफी मांगने और हर्जाना भरने के बाद युवती ने माफी दे दी।

chat bot
आपका साथी