दिल्ली लाने के दौरान भोपाल से फरार हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली लाने के दौरान भोपाल से फरार हुए इनामी बदमाश मोहमद महफूज को गिरफ्तार कर लिया है। गोकुलपुरी चंद बाग का रहने वाला आरोपत दिल्ली लाते वक्त केरल पुलिस की हिरासत से ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। वह दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित केरल में हत्या व लूटपाट सहित 34 वारदात को अंजाम दे चुका है। हत्या व लूटपाट के एक मामले में उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम रख रखा था। आरोपित के पास से एक पिस्टल और कारतूस इत्यादि बरामद किए गए हैं। क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर सिबेश सिंह ने बताया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 09:00 PM (IST)
दिल्ली लाने के दौरान भोपाल से फरार हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली लाने के दौरान भोपाल से फरार हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली लाए जा रहे भोपाल से फरार हुए इनामी बदमाश मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार कर लिया है। गोकुलपुरी के चांद बाग का रहने वाला आरोपित दिल्ली लाते वक्त केरल पुलिस की हिरासत से ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश व केरल में हत्या व लूटपाट सहित 34 वारदात को अंजाम दे चुका है। हत्या व लूटपाट के एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रख रखा था। आरोपित के पास से एक पिस्टल और कारतूस इत्यादि बरामद किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर सिबेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष अगस्त में मो. महफूज अपने साथी के साथ लूटपाट के लिए केरल के एर्नाकुलम गया था। वहां उसने ओएलएक्स से खरीदी गई पल्सर मोटरसाइकिल से कई लोगों से सोने के गहने लूटे थे। 15 अगस्त के बाद दोनों गहने को ठिकाने लगाने दिल्ली वापस आ गए थे। उन्होंने हाजी सोनी को गहने बेच दिए थे। बाद में अक्टूबर में दोनों ने दोबारा से एर्नाकुलम जाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देना शुरू किया था। वे केरल में रेलवे स्टेशन के पास होटल में रुकते थे और वारदात करते थे। इसी बीच तीन अक्टूबर को जांच के दौरान केरल पुलिस ने महफूज को गिरफ्तार कर लिया था। छानबीन में उसने दिल्ली के शख्स के पास गहना खपाने की बात स्वीकारी थी।

छह मामले की केस प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए केरल पुलिस उसे लेकर ट्रेन से दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान दो नवंबर को भोपाल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूद कर आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इस संबंध में जीआरपी भोपाल में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाश के फरार होने की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच भी उसकी तलाश में थी। इसी दौरान पता चला कि आरोपित किसी साथी से मिलने खजूरी पुस्ता इलाके में आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर दिनेश की टीम ने मो. महफूज को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने पुलिस पर पिस्टल तान दी, लेकिन इससे पहले कि वह गोली चला पता पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। पूछताछ में पता चला कि जल्द पैसा कमाने के लिए उसने अपराध करना शुरू किया था। वर्ष 2015 में उसे पहली बार दिल्ली पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर सिर्फ दिल्ली में 28 मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी