एक ही संपत्ति दो लोग के हाथ बेचा, गिरफ्तार

राजौरी गार्डन थाना पुलिस भगोड़े बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए है। ताजा मामले में पुलिस ने ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:00 PM (IST)
एक ही संपत्ति दो लोग के हाथ बेचा, गिरफ्तार
एक ही संपत्ति दो लोग के हाथ बेचा, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : राजौरी गार्डन थाना पुलिस भगोड़े बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए है। ताजा मामले में पुलिस ने ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने में मामला दर्ज है। आरोपित की पहचान अनुप्राग अग्रवाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल संदीप व कांस्टेबल प्रदीप को सूचना मिली कि सब्जी मंडी इलाके में एक शख्स जो कोर्ट की सुनवाई से लंबे समय से बचने का प्रयास कर रहा है, वह आया हुआ है। यह जानकारी फौरन अधिकारियों से साझा की गई। राजौरी गार्डन सबडिवीजन के एसीपी सुदेश रंगा की देखरेख व थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपित के खिलाफ ठगी का मामला शाहदरा थाने में दर्ज है। आरोपित पर एक संपत्ति दो लोग के हाथ बेचने का आरोप है। जैसे ही आरोपित को पता चला कि उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है, वह फरार हो गया। वर्ष 2018 में इसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी