दंगा भड़काने के आरोप में फंसे आसाराम समर्थक, 7 पुलिसकर्मी घायल

दंगा भड़काने के आरोप में आसाराम के समर्थकों के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस दंगे में दिल्‍ली पुलिस के सात कर्मी घायल हुए हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 16 May 2016 10:34 AM (IST) Updated:Mon, 16 May 2016 01:59 PM (IST)
दंगा भड़काने के आरोप में फंसे आसाराम समर्थक, 7 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली जेएनएन। आसाराम के समर्थकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसाराम के समर्थकों के खिलाफ दंगा भड़ाने का आरोप है। इस दंगे में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अासाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात उनके समर्थकों एवं दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई। इस संघर्ष में दिल्ली पुलिस के सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि यह दंगा सुनियोजित था। इसमें आसाराम के समर्थकों का हाथ था। पुलिस अभी उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन पर दंगे में शाामिल होने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी