बॉर्डर पर चेकिग के कारण परेशान हो रहे लोग

बॉर्डर पर चेकिग के कारण परेशान हो रहे लोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:32 PM (IST)
बॉर्डर पर चेकिग के कारण परेशान हो रहे लोग
बॉर्डर पर चेकिग के कारण परेशान हो रहे लोग

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को आजकल बॉर्डर पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों की कालिदी कुंज पर नोएडा पुलिस जांच करती है। इस दौरान उनके मूवमेंट पास चेक किए जाते हैं। जिन लोगों के पास मूवमेंट पास नहीं हैं उन्हें वहीं से दिल्ली भेज दिया जाता है। यही हाल डीएनडी पर है। यहां भी नोएडा जाने वाले लोगों के मूवमेंट पास देखे जाते हैं, लेकिन इस जांच के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीछे काफी दूर तक जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों का समय भी बर्बाद होता है।

दरअसल, अभी दिल्ली सरकार ने भी अपने बॉर्डर सील कर रखे हैं। इसलिए नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को भी अपने वाहनों के लिए मूवमेंट पास दिखाने पड़ते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि जिन लोगों के पास मूवमेंट पास नहीं होते हैं वे लोग सीमा पार करने के लिए पुलिसकर्मियों से काफी देर तक बहस करने लगते हैं। इस कारण बॉर्डर पर जाम लग जाता है।

बनाते हैं तरह-तरह के बहाने

बॉर्डर पार करने के लिए जिन लोगों के पास मूवमेंट पास नहीं होते हैं वे भी तरह-तरह के बहाने बनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में पुलिस को उनसे बहस करना पड़ता है। इस दौरान यातायात बाधित होने के कारण पूरे मार्ग पर जाम लग जाता है। नोएडा के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि लोगों को इस बारे में स्पष्ट निर्देश है कि वे मूवमेंट पास के साथ ही नोएडा-दिल्ली की यात्रा करें। इसके बावजूद तमाम लोग बिना मूवमेंट पास के ही लोग आते हैं।

chat bot
आपका साथी