दूषित पानी पर घमासान, सड़क पर विपक्ष

दिल्ली में दूषित पानी आपूर्ति को लेकर घमासान जारी है। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी में 50 स्थानों पर दिल्ली सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सरकार पर दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आइटीओ चौराहे पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदशन किया जिसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नाकामियों को देख रही है। नगर निगम और लोकसभा चुनाव में जनता ने इस सरकार को जवाब भी दे दिया अब विधानसभा चुनाव में भी उसे सबक सीखाने को तैयार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:13 AM (IST)
दूषित पानी पर घमासान, सड़क पर विपक्ष
दूषित पानी पर घमासान, सड़क पर विपक्ष

फोटो 19 डीईएल504

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

दिल्ली में दूषित पानी आपूर्ति को लेकर घमासान जारी है। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी में 50 स्थानों पर दिल्ली सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सरकार पर दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

आइटीओ चौराहे पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नाकामियों को देख रही है। नगर निगम और लोकसभा चुनाव में जनता ने इस सरकार को जवाब भी दे दिया अब विधानसभा चुनाव में भी उसे सबक सिखाने को तैयार हैं।

धौला कुआं फ्लाईओवर के पास प्रदर्शन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन्होंने प्रदूषण की समस्या दूर करने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए 57 माह में क्या काम किए हैं। इन दोनों समस्याओं के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से लोगों को कुछ राहत मिली है, नहीं तो स्थिति और भी भयानक होती।

मूलचंद फ्लाईओवर पर प्रदर्शन में शामिल पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ दोषारोपण की राजनीति करती हैं। समस्याएं हल करने पर उसका ध्यान नहीं है। राजौरी गार्डन में प्रदर्शनकारियों को मिजोरम भाजपा के प्रभारी पवन शर्मा ने संबोधित किया। दिल्लीवासी स्वच्छ पानी के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी