भाजपा ने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया: अमित शाह

भाजपा मिशन यूपी 2017 में जुट गई है। इसकी शुरुआत अमित शाह ने आज नोएडा से की। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि 2 साल पहले देश अंधकार में था भाजपा ने देश को बोलने वाला पीएम दिया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2016 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2016 09:24 AM (IST)
भाजपा ने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया: अमित शाह

नोएडा (जेएनएन)। असम में विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा मिशन यूपी 2017' में जुट गई है। इसकी शुरुआत पार्टी मुखिया अमित ने आज नोएडा से की। सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टिट्यूट के सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन के बहाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नोएडा, गाजियाबाद व आसपास के लोगों के साथ 'दो साल, बेमिसाल' पर चर्चा की।

भाजपा ने देश को बोलने वाला पीएम दिया

अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2 साल पहले देश अंधकार में था भाजपा ने देश को बोलने वाला पीएम दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बोलने का अधिकार था।

मोदी सरकार पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप

यूपीएम सरकार की आलोचना करते हुए शाह ने कहा यूपीए सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ। अमित शाह ने यूपीए और एनडीए सरकार की तुलना की और कहा कि 2 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

शाह ने किया अटल जी का जिक्र

अपने संबोधन में में भाजपा अध्यक्ष ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि अटल जी सरकार में दुनिया यह मानने लगी थी कि 21वीं सदी भारत में है। उन्होंने कहा दुनिया अब यह कह रही है कि 21वीं सदी भारत की है।

स्वच्छता का संस्कार मोदी सरकार ने दिया

केंद्र सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार इतनी योजनाएं चला रही है कि उन्हें बताने के लिए सात दिन की भागवत कथा बैठानी पडेगी। शाह ने कहा स्वच्छता का संस्कार मोदी सरकार ने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासन में विकास की रफ्तार थम जाती है और भाजपा के आते ही विकास का पहिया दौड़ने लगता है।

यूपी की वजह से मोदी सरकार को मिला पूर्ण बहुमत

अमिश शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वजह से ही मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत मिला है और यूपी सरकार का आकलन नोएडा से नहीं किया जा सकता। इससे आगे उन्होंने कहा कि यूपी आकर ही उन्होंने गरीबी देखी है। यूपी से सपा और बसपा को उखाड़ फेंकने की बात कहते हुए शाह बोले कि केंद्र सरकार की योजनाएं राज्य सरकारों की वजह से आम लोगों तक नहीं पहुंच रही हैं।

यूपी में बदलाव की पहल नोएडा से करें

शाह ने सपा पर सियासी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचा नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यूपी में बदलाव लाने की पहल नोएडा से करें। अपने संबोधन में शाह ने मथुरा और कैराना की घटनाओं का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि कैराना में पलायन गुंडागर्दी की वजह से हुआ है।

chat bot
आपका साथी