अरविंद केजरीवाल का ताजा ट्वीट, भाजपा को बताया सर्वाधिक एंटी नेशनल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर सबसे बड़ा हमला किया है। उन्होंने भाजपा को सर्वाधिक देशद्रोही पार्टी बताया है। केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट कर भाजपा को इस मुद्दे पर घेरा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 16 Mar 2016 03:02 PM (IST) Updated:Thu, 17 Mar 2016 07:52 AM (IST)
अरविंद केजरीवाल का ताजा ट्वीट, भाजपा को बताया सर्वाधिक एंटी नेशनल

नई दिल्ली। देशभक्ति और देशद्रोह की चर्चा के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक देशद्रोही पार्टी बताया है। केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट कर भाजपा को इस मुद्दे पर घेरा है। ताजा हमले का संदर्भ जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की उस रिपोर्ट को माना जा रहा है, जिसमें पाया गया है कि जेएनयू कैंपस में नारे लगाने वाले बाहरी लोग थे।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरु की बरसी के कार्यक्रम को लेकर नया खुलासा हुआ है। उच्चतरीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कार्यक्रम के दौरान देशविरोधी नारे विश्वविद्यालय में मौजूद बाहरी लोगों ने लगाए थे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान मौजूद बाहरी लोगों ने अपने सिर व चेहरे पूरी तरह से ढंके हुए थे। जांच में रिपोर्ट में माना गया है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थे।

chat bot
आपका साथी