विवाहेत्तर संबंध के शक में पत्नी की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक चालक ने अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 07:59 PM (IST)
विवाहेत्तर संबंध के शक में पत्नी की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार
विवाहेत्तर संबंध के शक में पत्नी की हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक चालक ने अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया। अरोपित को शक था कि उसकी ट्रासजेंडर पत्नी का एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाहेत्तर संबंध है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 11 जुलाई को दो बार पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई कि एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला काट दिया है। पुलिस की टीम अमर कॉलोनी पहुंची तो पता चला कि घायल पत्नी को एम्स में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मौके पर घायल के पिता मिले जिनके बयान पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया। इसी बीच पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि साल 2019 में तीन मार्च को दोनों ने शादी की थी। कुछ दिनों बाद पता चला कि पत्नी का एक अन्य शख्स के साथ संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में कई बार मारपीट भी हुई थी। शनिवार को आरोपित उसके पास पहुंचा तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

chat bot
आपका साथी