रविवार को भी जमा होंगे कन्वर्जन और संपत्ति कर: अतीक अहमद

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: कन्वर्जन शुल्क व संपत्ति कर जमा करवाने में लोगों को परेशानी न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Mar 2018 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Mar 2018 10:19 PM (IST)
रविवार को भी जमा होंगे कन्वर्जन और संपत्ति कर: अतीक अहमद
रविवार को भी जमा होंगे कन्वर्जन और संपत्ति कर: अतीक अहमद

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

कन्वर्जन शुल्क व संपत्ति कर जमा करवाने में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए इस रविवार को भी निगम कार्यालय खुले रहेंगे। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोग भी कर जमा कराएं, क्योंकि कर जमा कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक है। यह कहना है नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन के उपायुक्त अतीक अहमद का।

दैनिक जागरण से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि कन्वर्जन शुल्क व संपत्ति कर जमा करने की तारीख नजदीक है। इसी वजह से अवकाश के दिन भी निगम कर्मी काम कर रहे हैं, ताकि शुल्क जमा करने में लोगों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि अभी तक कन्वर्जन शुल्क जमा नहीं करने वाले 41 हजार लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है, जिनमें अब भी काफी लोगों ने कर जमा नहीं करवाया है। इसके अलावा संपत्ति कर जमा करवाने वाले भी अभी काफी बचे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि निगम द्वारा रविवार को दी जा सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं और समय से पहले कर जमा करवा दें।

chat bot
आपका साथी