प्रवीण तोगड़िया ने बनाया नया संगठन

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : राम मंदिर के निर्माण के लिए अक्टूबर में 20 करोड़ लोगों के साथ लख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 07:17 PM (IST)
प्रवीण तोगड़िया ने बनाया नया संगठन
प्रवीण तोगड़िया ने बनाया नया संगठन

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : राम मंदिर के निर्माण के लिए अक्टूबर में 20 करोड़ लोगों के साथ लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ मथुरा और काशी को भी ¨हदू भूमि बनाया जाएगा। '¨हदू ही आगे' मिशन लेकर परिषद आगे बढ़ेगी। ये बातें रविवार को दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने नए संगठन के गठन की घोषणा करते हुए कही। नया संगठन है- अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (एएचपी) और इसके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष खुद तोगड़िया हैं।

तोगड़िया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्याध्यक्ष एस वेदांतम, महासचिव देवेश उपाध्याय और संगठन महासचिव महावीर को बनाया गया है। परिषद के अंतर्गत अन्य इकाइयों राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय मजदूर परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद, नव युवतियों के लिए ओजस्विनी और राष्ट्रीय छात्र परिषद का भी गठन किया गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज ¨सह, राष्ट्रीय किसान परिषद का महासचिव सुरेश ¨सह, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के महासचिव रघुवीर ¨सह, राष्ट्रीय महिला परिषद की महासचिव डॉ. मुक्ता मकाणी, ओजस्विनी की महासचिव माला रावल और राष्ट्रीय छात्र परिषद का महासचिव सचिन बघेल को बनाया गया है।

इस मौके पर डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण, गो माता की रक्षा, कश्मीरी ¨हदुओं की घर वापसी तो है ही, साथ ही ¨हदुओं को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्र में समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त करना है। परिषद के तहत 'हिन्दू ही आगे' मिशन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं हिन्दू हेल्प लाइन, किसान हेल्पलाइन और गरीब ¨हदुओं के इलाज के लिए इंडिया हेल्थ लाइन भी शुरू की गई है। अक्टूबर में राम मंदिर के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के ऋण माफ करने और सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन के लिए आवाज उठाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी