सफाई कार्यों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध करेगी आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि बुधवार को पार्टी बुधवार को सिविक सेंटर में विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं का लक्ष्य रहा है कि कैसे दलितों का शोषण किया जाए। इसी क्रम में दक्षिणी नगर निगम सफाई कार्यों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव ला रही है। इस प्रस्ताव में कर्मचारी विरोधी बातें लिखी हुई हैं। इस प्रस्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 08:18 PM (IST)
सफाई कार्यों को निजी हाथों में 
सौंपने का विरोध करेगी आप
सफाई कार्यों को निजी हाथों में सौंपने का विरोध करेगी आप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम बुधवार को सफाई कार्यों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव ला रहा है। आप सिविक सेंटर में इस प्रस्ताव का विरोध करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं का लक्ष्य रहा है कि कैसे दलितों का शोषण किया जाए। इसी क्रम में दक्षिणी नगर निगम सफाई कार्यों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव ला रहा है। इस प्रस्ताव में कर्मचारी विरोधी बातें लिखी हुई हैं। इसका विरोध करने के लिए इस नगर निगम के सभी पार्षद व आप कार्यकर्ता सिविक सेंटर पहुंचकर विरोध जताएंगे।

इस मौके पर दिल्ली विधानसभा में उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि नगर निगमों में तीन बार से भाजपा की सत्ता है। मगर ये कर्मचारियों तक को वेतन तक नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणी निगम जो प्रस्ताव पेश करने वाला है, उसके लागू होने पर वाल्मीकि समाज सड़कों पर आ जाएगा। क्योंकि साफ-सफाई का काम निजी क्षेत्र को दिया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह काला कानून लाकर कर्मचारियों को हाशिये पर धकेलने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि इस प्रस्ताव से पूरे वाल्मीकि समाज पर संकट खड़ा हो जाएगा। निजीकरण में जो पैसे खर्च होंगे, उससे अगर वेतन दे दिया गया होता तो आज यह हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह सफाई कर्मियों के प्रति एक साजिश है। इसकी तैयारी बहुत पहले से हो रही थी। इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ है। वहीं विधायक अजय दत्त ने कहा कि भाजपा के कार्यों से न किसी नागरिक का फायदा हो रहा है, न किसी जरूरतमंद का। यह प्रस्ताव दलित समाज के पेट पर लात मारने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को चेतावनी देते हैं कि हम दलित समाज के किसी भी एक व्यक्ति की नौकरी नहीं जाने देंगे। प्रेस वार्ता को आप नेता रोहित महरौलिया ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी