आप के विधायक व मंत्री पर यौन शोषण, छेड़खानी व गबन के लग चुके हैं आरोप

पर्यावरण मंत्री पर अरोप दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर भी अपने सहायक के जरिये रिश्वत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Nov 2017 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Nov 2017 09:07 PM (IST)
आप के विधायक व मंत्री पर यौन शोषण, छेड़खानी व गबन के लग चुके हैं आरोप
आप के विधायक व मंत्री पर यौन शोषण, छेड़खानी व गबन के लग चुके हैं आरोप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खिलाफ टॉक टू एके प्रोग्राम कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सीबीआइ जांच कर रही है। इसे लेकर सीबीआइ जून 2017 में सिसोदिया का बयान लेने उनके निवास तक जा चुकी है। गौरतलब है कि टॉक टू एके कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन जनता से संवाद किया था। जिसमें यह आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर आयोजन के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया।

सत्येंद्र जैन पर मनी लांड्रिंग का आरोप

सीबीआइ ने लांड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अगस्त 2017 में प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही उनपर फर्जी कंपनियों के नाम पर जमीन खरीदने का भी आरोप लग चुका है।

पर्यावरण मंत्री पर अरोप

दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर भी अपने सहायक के जरिये रिश्वत मागने का आरोप लगा। काग्रेस ने इसे लेकर सुबूत के तौर पर एक टैप भी जारी किया था।

फर्जी डिग्री में फंसे मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर

दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर पर फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने समेत आइपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

मंत्री पर लगा सेक्स स्कैंडल का आरोप

अगस्त 2016 में मंत्री संदीप कुमार पर सेक्स स्कैंडल में फंसे। इससे पहले भी कई बार अन्य मामलों मे बेनकाब हुए संदीप कुमार की सेक्स सीडी 31 अगस्त की शाम सामने आई तो पार्टी में फिर भूचाल आ गया। अपना गला फंसा देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आनन-फानन में मंत्री को बर्खास्त कर दिया।

----------------

आसिम अहमद पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे आसिम अहमद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। उन पर एक बिल्डर से छह लाख रुपये मागने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटाया गया।

परिवहन मंत्री के पद से गोपाल राय ने दिया इस्तीफा

जून 2016-घोटाले के आरोप में घिरे गोपाल राय राजधानी दिल्ली में एप आधारित प्रीमियम बस सर्विस के घोटाले में घिरने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हालाकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया। केजरीवाल सरकार ने गोपाल राय का मामला सामने आने के बाद गंभीरता नहीं दिखाई और पार्टी के मंत्री व विधायक बेलगाम होते रहे।

---------------

रौब दिखाने में भी कम नहीं रहे आप नेता

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर जुलाई 2016 में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बदसुलूकी का आरोप लगाया था। उन्होंने सत्येंद्र जैन के खिलाफ उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी।

----------------

अमानतुल्लाह खान पर लगा छेड़खानी का आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर साले की पत्नी ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी उन पर पुलिस में शिकायत की गई। इसके बाद खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बावजूद पार्टी उन पर मेहरबान है।

दिनेश मोहनिया ने महिला को जड़ा था थप्पड़

पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला से बदसुलूकी का आरोप लगने पर पुलिस ने प्रेस वार्ता के बीच से ही गिरफ्तार कर लिया था। उन पर एक महिला ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।

अखिलेशपति त्रिपाठी पर लगा दंगे भड़काने का आरोप

मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर दंगे भड़काने और आपराधिक धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

---------------

सुरेंद्र सिंह कमांडो पर मारपीट का आरोप

पुलिस ने इस साल अगस्त में सुरेंद्र सिह कमांडो को कथित तौर पर दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मनोज कुमार पर धोखाधड़ी व जमीन हड़पने का लगा आरोप

विधायक मनोज कुमार पर कथित धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया था। इस पर आप ने कहा था कि केंद्र की भाजपा सरकार दिल्ली पुलिस को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। लेकिन 2014 के एक एफआइआर के आधार पर मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोमनाथ भारती पर घरेलू ¨हसा व अफ्रीकी महिला से बदतमीजी का आरोप

सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। लिपिका अपने आरोपों को लेकर दिल्ली महिला आयोग के पास चली गई थी।

लिपिका ने सोमनाथ भारती पर जान से मारने की कोशिश और अपने कुत्ते को उन पर हमला करने के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में सोमनाथ की गिरफ्तारी हुई। साथ ही खिड़की एक्सटेंसन में अफ्रीकी महिलाओं ने बदतमीजी का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी