असामाजिक व्यक्ति के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना- लिपिका मित्रा

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। इस बीच सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने कहा है कि विवाह एक सामाजिक बंधन होता है, और वो एक असामाजिक व्यक्ति के साथ किसी तरह

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 08:29 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 05:28 PM (IST)
असामाजिक व्यक्ति के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखना- लिपिका मित्रा

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। इस बीच सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने कहा है कि विवाह एक सामाजिक बंधन होता है, और वो एक असामाजिक व्यक्ति के साथ किसी तरह का सामाजिक संबंध नहीं रखना चाहती हैं।

बता दें कि कल ही यानी बीते गुरूवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने आप नेता कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती को असामाजिक तत्व बताते हुए कहा था कि आप पार्टी के इन नेताओं के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।

सोमनाथ भारती और उनकी पत्नी के बीच चार साल से विवाद चल रहा है। पिछले महीने महिला आयोग में दी गई शिकायत में मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका भारती ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

घरेलू हिंसा में फंसे सोमनाथ, पत्न्ाी को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती क्षेत्र में ही अपनी मां और भाई के साथ रहते हैं, जबकि उनक पत्नी दो बच्चों के साथ द्वारका में रहती हैं।

सोमनाथ भारती की शादी 2010 में हुई थी। आयोग को दी अपनी शिकायत में भारती की पत्नी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पत्नी के मुताबिक भारती और उनके समर्थक पिछले कुछ समय से मुझे धमका रहे हैं। पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि इससे उनके लिए सम्मानपूर्वक जीना मुश्किल हो रहा है। पत्नी के मुताबिक भारती लंबे समय कोई खर्चा नहीं दे रहे हैं। पत्नी के मुताबिक सोमनाथ उन्हें 2010 से ही परेशान कर रहे हैं।

2011 में हो गया था समझौता
सोमनाथ भारती की पत्नी ने तीन साल पहले 2011 में दिल्ली पुलिस की क्राइम अगेंस्ट वुमेन (सीएडबल्यू) सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि तब पुलिस के हस्तक्षेप मामला सुलझ गया था। सोमनाथ भारती के एक बेटी और एक बेटा है। जो पत्नी के साथ द्वारका में रहते हैं। भारती की पत्नी ने आयोग को दी अपनी शिकायत में कानूनी मदद और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। आयोग के अध्यक्ष बरखा सिंह भारती की पत्नी को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है।

शादी डॉट से हुई शादी
सोमनाथ भारती की साथी 2010 में शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। सूत्रों की मानें तो भारती और उनकी पत्नी के शादी के कुछ दिनों बाद भी अनबन शुरू हुई गई। हालांकि भारती ने पूरे मामले को सुलझा लिया था लेकिन इतने से भी बात नहीं बनी और उनकी पत्नी उनसे अलग रहने लगी। भारती के राजनीति में आने के बाद दूरियां और बढ़ गई।

chat bot
आपका साथी