मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई सड़क

By Edited By: Publish:Sun, 01 May 2011 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 16 Nov 2011 04:44 PM (IST)
मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई सड़क

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता :

साउथ गणेश नगर के ब्लाक सी और डी में वर्षो से सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। यहां सीवर लाइन डालने के लिए जो सड़क खोदी गई थी, उसे भी ठीक नहीं की गई। सड़क जर्जर अवस्था में है। इलाके में नियमित रूप से कूड़ा भी नहीं उठाया जाता, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

साउथ गणेश नगर सी व डी ब्लाक में करीब 15 से अधिक गलियां हैं और छह हजार से अधिक की आबादी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व यहां जल बोर्ड द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थी जो आज जर्जर हो चुकी हैं। सड़कों के बीचोंबीच गड्ढे बन चुके हैं। सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं। गलियों में आने-जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार रिक्शा व अन्य छोटे दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा इलाके में नियमित रूप से सफाई नहीं होती और रोजाना कूड़ा नहीं उठाया जाता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निगम पार्षद लता गुप्ता ने बताया कि गत शुक्रवार को ही उन्होंने इलाके का दौरा किया है। जहां भी सड़क टूटी है, उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। लेकिन साउथ गणेश नगर स्थित ब्लाक सी व डी अनधिकृत कालोनियां है। यहां फंड नहीं लगाया जा सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी