मानसून को देखते जलनिकासी की जा रही दुरुस्त : नरेंद्र कुमार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : क्षेत्र की तमाम खाली जगहों पर मानसून में पौधे लगाने का कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jul 2017 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jul 2017 06:44 PM (IST)
मानसून को देखते जलनिकासी की जा रही दुरुस्त : नरेंद्र कुमार
मानसून को देखते जलनिकासी की जा रही दुरुस्त : नरेंद्र कुमार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

क्षेत्र की तमाम खाली जगहों पर मानसून में पौधे लगाने का कार्य बड़े जोर-शोर से किया जा रहा है। निगम पार्षद नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अबतक हजारों पौधे लगाए गए हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। मानसून में गंदगी एक बड़ी चुनौती होती है, ऐसे में इससे निजात पाने के लिए वार्ड में दस दिन का सफाई ड्राइव चलाया जा रहा है। इसके तहत वे सभी पुराने नाले जिनकी काफी वर्षो से सफाई नहीं हुई उनकी सफाई का कार्य कराया जा रहा है। हाथों हाथ गाद को भी उठाया जा रहा है।

नरेंद्र ने बताया कि हाल में डीडीए पॉकेट छह व नौ की सफाई का जिम्मा निगम को सौंप दिया गया है। यहां बारिश के मौसम में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। ऐसे में यहां जलनिकासी के लिए ओपन ड्रेन बनाने की योजना है, और यह काम स्कूल के शुरू होने से पहले कर लिया जाये इसकी पूरी कोशिश है। इसी के साथ सभी निगम स्कूलों में भी जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर ना हो। इसके लिए खाका तकरीबन तैयार है, जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा। क्षेत्र के कई निगम स्कूल में नए कमरे बनवाए जाएंगे। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को स्कूल की चारदीवारी पर कांटेदार तारे लगाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी