मतदान में भी पुरुषों को टक्कर देती दिखी आधी आबादी

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली नगर निगम चुनाव में महिलाओं ने न सिर्फ उम्मीदवारी में बल्कि मतदान में भी पु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 01:00 AM (IST)
मतदान में भी पुरुषों को टक्कर देती दिखी आधी आबादी
मतदान में भी पुरुषों को टक्कर देती दिखी आधी आबादी

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली

नगर निगम चुनाव में महिलाओं ने न सिर्फ उम्मीदवारी में बल्कि मतदान में भी पुरुषों को टक्कर दी। यह स्थिति तीनों ही नगर निगमों में समान रूप से देखने को मिली। थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने अवश्य ही मतदान में थोड़ी उदासीनता दिखाई।

दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 2537 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इनमें पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 1298 यानी 51.2 फीसद और महिला प्रत्याशियों की संख्या 1239 यानी 48.8 फीसद है। इनके बीच केवल सवा फीसद का ही अंतर है। रविवार को 270 वार्डो के लिए हुए मतदान में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति सामने आई। तीनों नगर निगमों में पुरुषों और महिलाओं के मतदान में आधे से डेढ़ फीसद का अंतर रहा। हालांकि थर्ड जेंडर (किन्नरों) का मतदान 11.15 फीसद दर्ज किया गया।

नगर निगम में महिला और किन्नर मतदाताओं की स्थिति

पूर्वी दिल्ली नगर निगम

कुल मतदाता- 31,60,325

कुल वोट पडे़-17,72,298 (56.08 फीसद)

पुरुष- 9,86,418 (56.78 फीसद)

महिला-7,85,849 (55.23 फीसद)

थर्ड जेंडर-31 (14.76 फीसद)

----

उत्तरी दिल्ली नगर निगम

कुल मतदाता : 49,55,231

कुल वोट पडे़ : 26,79,276 (54.07 फीसद)

पुरुष-14,96,915 (54.76 फीसद)

महिला-11,82,322 (53.23 फीसद)

थर्ड जेंडर-39 (11.75 फीसद)

----

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

कुल मतदाता-52,09,966

कुल वोट पड़े-26,81,097 (51.46 फीसद)

पुरुष-15,00,866 (51.6 फीसद)

महिला-11,80,208 (51.29 फीसद)

थर्ड जेंडर-23 (7.88 फीसद)

सराहनीय रही महिलाओं की भूमिका

कुल मतदान फीसद भले ही ज्यादा नहीं रहा हो, लेकिन महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सराहनीय कही जा सकती है। महिलाएं हर मोर्चे पर दृढ़ता से डटी हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले समय में महिलाएं और भी आगे आएंगी।

-एसके श्रीवास्तव, राज्य निर्वाचन आयुक्त

chat bot
आपका साथी