अवैध संपत्तियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाया

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 12:09 AM (IST)
अवैध संपत्तियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाया जा रहा ंिवशेष अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले कई इलाकों में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम के मध्य क्षेत्र के बिल्डिंग विभाग के इंजीनियरों की टीम ने दस अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की। इन्हें ध्वस्त कर दिया गया व सील कर दिया गया। कुछ जगहों पर अभियान का विरोध किया गया लेकिन निगम के साथ गई पुलिस की टीम के आगे उनकी एक न चली। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने व भू-माफिया पर नकेल कसने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इसलिए विरोध के आगे कार्रवाई रोकने का तो सवाल ही नहीं उठता है।

जिन इलाकों में संपत्तियों को तोड़ा व सील किया गया उनमें भोगल, जंगपुरा मस्जिद रोड, सीआर पार्क के लोकल शॉपिंग कांप्लेक्स, एच ब्लॉक सीआर पार्क, ए ब्लॉक गढ़ी, गली नंबर 10 व 6 गोविंदपुरी, ई व एफ ब्लॉक संगम विहार, एनडीएसई हाउसिंग सोसायटी और तुलानगर कोटला मुबारकपुर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से निगम के दक्षिणी क्षेत्र व मध्य क्षेत्र ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के अन्य क्षेत्र भी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी