कालका जी मंदिर में उमड़ी भक्तों भीड़

जासं, दक्षिणी दिल्ली : रामनवमी के अवसर पर शनिवार को कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 03:25 AM (IST)
कालका जी मंदिर में  उमड़ी भक्तों भीड़

जासं, दक्षिणी दिल्ली : रामनवमी के अवसर पर शनिवार को कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। जुलूस के रूप में पहुंचे भक्त पारंपरिक हथियारों के साथ करतब कर रहे थे। रामनवमी के उपलक्ष्य में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था। मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि मंदिर में चल रहे विशेष सप्तचंडी महायज्ञ में सैकड़ो भक्त शामिल हुए। यह यज्ञ देशभर से आमंत्रित किए गए वेदपाठी विद्वानों द्वारा किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी