दीपावली के बाद चलेगा विशेष सफाई कार्यक्रम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दीपावली पर पटाखों आदि से एकत्रित होने वाले कूड़े के चलते नगर निगम दक्षिणी त

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 10:52 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 10:52 PM (IST)
दीपावली के बाद चलेगा 
विशेष सफाई कार्यक्रम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दीपावली पर पटाखों आदि से एकत्रित होने वाले कूड़े के चलते नगर निगम दक्षिणी तीन दिन तक विशेष सफाई कार्यक्रम चलाएगा। इसके अंतर्गत नियमित सफाई के अतिरिक्त सड़कों, गलियों व घरों के आस-पास फैले कूड़े-कचरे को साफ किया जाएगा। नगर निगम दक्षिणी के निगम आयुक्त मनीष गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में निगम स्कूल के 3.43 लाख बच्चे एवं शिक्षक भी अपना योगदान देंगे। ये लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संदेश भी बच्चे लोगों को बताएंगे जिसमें गांधी जी ने सफाई को भगवान बताया है।

ज्ञात हो कि नगर निगम दक्षिणी अपने सभी 588 निगम विद्यालयों में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 'पटाखों की धूम उसके बाद ब्रूम' जागरूकता कार्यक्रम चलाने जा रहा है। इस संदर्भ में 4 लाख पंफलेट विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किए जा रहे हैं। निगम ने लोगों से आग्रह किया है कि बेशक वे दीपावली धूमधाम से मनाएं, आतिशबाजी करें परंतु इन सबके बीच स्वच्छता का भी ध्यान रखें। त्योहारों के पश्चात सड़कों पर फैले कचरे को साफ करने में निगमकर्मियों का सहयोग करें। लोगों से यह भी आग्रह किया है कि वे मैंदानों व खुले स्थानों पर पटाखे आदि जलाएं ताकि पटाखों के कचरे एक ही जगह पर इकट्ठा हो जिसे आसानी से साफ किया जा सके और स्वच्छता बनी रहे।

chat bot
आपका साथी